UGC News: कैंपस खोलने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC ने जारी किया नोटिस, जानें क्या कहा

UGC News: कैंपस खोलने, ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC ने जारी किया नोटिस, जानें क्या कहा


यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस परिसर खोलने को लेकर यूजीसी ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें यूजीसी ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर खुद फैसला लेने को कहा है.

UGC News: देश और दुनिया में एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले महीने इस नए वेरिएंट के दक्षिण अफ्रीका में मिलने के बाद, इससे संक्रमित मरीजों की संख्या पूरी दुनिया में तेज़ी से बढ़ रही है. भारत भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से अछूता नहीं है. भारत में इस नए वायरस के खतरे और कोविड की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को एक नोटिस जारी किया है. 


नोटिस में यूजीसी ने यह कहा 
यह नोटिस यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. जिसमें यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के वाईसचांसलर, सभी कॉलेज के प्रिंसिपल और संबंधित संस्थाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि परिवार कल्याण और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी संस्थानों से कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करने का अनुरोध किया है. जिसमें आगे कहा गया है कॉलेज में बच्चे मास्क लगाए, साथ ही उचित दूरी बनाए रखें, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें. साथ ही यूजीसी ने यह भी कहा है कि कोरोना को लेकर  जितनी भी गाइडलाइंस बनायीं गयी हैं, उनका पालन करते रहें. इसके साथ ही यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों से कक्षाओं के संचालन, कॉलेज परिसर खोलने के संबंध में और परीक्षाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में लेना है इसका उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है.


यूजीसी ने अपने ऑफिशियल नोटिस में यह भी लिखा कि जब से देश में कोविड-19 महामारी फैली है, तब से यूजीसी लगातार उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षण कार्यों पर नज़र बनाये हुए हैं और शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हों इसलिए अकादमिक कैलेंडर, परीक्षा और इनको खोलने को लेकर समय-समय पर गाइडलाइंस जारी करता रहा है. यह सभी गाइडलाइन्स यूजीसी ने इससे पहले 29 अप्रैल 2020, 6 जुलाई 2020, 8 जुलाई 2020, 29 सितंबर 2020, 5 नवंबर 2020 और 16 जुलाई 2021 को जारी की है. यह सभी नोटिफिकेशन यूजीसी की वेबसाइट www.ugc.ac.in पर उपलब्ध है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post